मुनीर के गुर्गों का 'व्हाइट आतंक': भारत में खून बहाने के लिए PoK में फिर लगे टेरर कैंप, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में केरान सेक्टर के जुमगुंड इलाके में 4 पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. भारतीय सुरक्षाबलों ने इनमें से 2 को मार गिराया, जबकि बाकी 2 की तलाश जारी है. मारे गए आतंकियों ने सेना जैसी सफेद वर्दी पहन रखी थी, जिससे बर्फ में वह आसानी से छिप सकें. हालांकि, भारतीय जवानों को चकमा देने की कोशिश धरासाई हो गई.
source https://zeenews.india.com/hindi/india/asim-munir-new-conspiracy-for-infiltration-in-loc-indian-army-killed-2-pakistani-terrorist/3306796
Labels: India
